मोतीझील के विकास के लिए नोटा अंतिम विकल्प :-अंशारुल हक
मोतिहारी:-
मोतीझील बचाव अभियान समिति ने इस बार के विधानसभा चुनाव में मोतीझील के विकास की स्थिरता देखकर नोटा दबाने का संकल्प लिया है साथ ही समिति जनता से नोटा पर बटन दबाने को अपील करना चाहती है उक्त बाते मोतीझील बचाव अभियान समिति के अध्यक्ष अंशारुल हक ने हमारे ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल को विज्ञप्ति के माध्यम से बताया |
जैसा की आपको बता दे की मौजूदा समय में राजनेता केवल मोतीझील के मुद्दे पर राजनीति करते आये है मोतीझील के प्रति सासन प्रसासन का रवैया उदासीन है तभी तो इसके सौंदर्यीकरण लिए आई राशि का ट्रांस्फ़ेर करा कर किसी और मद में खर्च कर दिया गया....इसको लेकर अब तक बड़े बड़े वादे हुए है और कुछ नही....चाहे नितीश कुमार हो या जीतराम मांझी सभी ने सिर्फ और सिर्फ इसका सर्वेक्षण किया है इसको लेकर कोई भी गंभीर नही हुआ|
समिति के सदस्यों ने बताया की इस चुनाव में हम लोगो के बीच जाकर मोतीझील के लिए नोटा की मांग करेंगे और मोतिहारी की जनता की ताकत इस चुनाव में राजनेता को दिखाएंगे की अब बहुत वादे हुए अब असल में कुर्सी का असली हकदार वही होगा जिसके अजेंडे में ईमानदारी पूर्वक मोतीझील के सौंदर्यीकरण का मुद्दा होगा...समिति का यह भी कहना है की खुदा न खासते अगर नोटा विजई हो गई तो देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा और मोतीझील का विकास सरकार को किसी भी हाल में करना होगा....
मामला दिलचस्प है एक तरफ जनप्रतिनिधि अपने जीत के लिए कमर कास रहे है तो वही दूसरी तरफ सहरवासिओ ने मुद्दे की लड़ाई में नोटा को जितनी की अपील कर रही है...
मोतिहारी से "विकाश जी" की रिपोर्ट:-
No comments:
Post a Comment