Saturday, 31 October 2015

चुनाव के दौरान प्रशासन अलर्ट...फिर से छापेमारी में 80 लीटर अवॆध शराब जब्त

 जी हां, चुनावों के दौरान बिहार के हर जिले की पुलिस चौकन्नी हो गयी है...तभी तो प्रतिदिन कुछ न कुछ आपतिजनकवस्तुए प्रतिदिन पुलिस के गिरफ्त में आ रहा है। इस बार यह घटना गया के   आमस- सुग्गी गांव की है जहा पुलिस ने छापा मार कर 80 लीटर अवॆध शराब जब्त किया हॆ। थाना प्रभारी साजिद हुसॆन ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर कि गई छापेमारी मे 80 लीटर अवॆध शराब,भारी मात्र में महुआ एवं अन्य सामग्री के साथ इसका धंधा करने वाले संतोष कुमार चॊधरी नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया हॆ। आमस पुलिस थानाध्यक्ष हुसॆन के नितृत्व में लगातार शराब के इन अवॆध अडडों पर छापेमारी कर रही हॆ। निश्चय ही चुनाव के वक्त नकली शराब गिरोह का भंडा फॉर प्रशसन को एक महत्वपूर्ण कामयाबी है...!!
गया से एच्.रहमान की खबर:-

फिल्मी स्टाइल में लङकी का अपहरण

""बिहार-सवेरा"" के लिए गया से 'एच्.रहमान'

 खबर है की आमस- थाना क्षेत्र के महापुर गांव के करीब NH2 से एक बाईक सवार ने एक लङकी को जबरदस्ती ले कर फरार हो गया। वह उसे ले कर इमामगंज की तरफ ले कर भागा। इसकी सुचना तुरंत थाना को दी गई। लङकी को बरामद कर लिया गया हॆ। अपहरणकर्ता लङकी  को बालासोत गांव के पास ले जा कर छेङखानी करने लगा। लङकी के शोर मचाने पर अास पास के लोग दॊङे तो लङका उसे छोङ कर भाग गया।
    प्रशासन के अनुसार लङके की पहचान कर ली गई हॆ। टोल प्लाजा पर लगे cctv फुटेज से उसे पहचान लिया गया हॆ। अॊर उसकी गिरफ्तारी के लिए आमस ,बांकेबाजार, अॊर इमामगंज की पुलिस छापेमारी कर रही हॆ।पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस ने लरकी से पूछ-ताछ के बाद उसे परिजनों को सौप दिया है।

छापेमारी में 53000 रुपये बरामद

 बिहार चुनाव का कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे ही क्षेत्रो में गस्त और तेज होती जा रही है।कल ही अरेराज रोड बोरिंग चौक के समीप चेकिंग के दौरान ssb ने एक बाइक के डिक्की से 53 हजार रुपया जप्त किया ! बताया जाता है कि हरषिधि थाना के md islam बाइक के डिक्की में रुपया रख कर मोतिहारी से अरेराज जा रहा था!
 जांच दल में दरोगा मनोज कुमार व् ssb के रनबीर कुमार सामिल थे...पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया की उक्त रुपयों को जप्त करके इसका प्रतिवेदन वरीय पधाधिकारी को भेज दिया गया ह.आगे की कार्यवाई तेज है।

मोतिहारी से "दिवाकर कुमार सिंह" की रिपोर्ट

खबरें दिन भर की.

**गया जिलापदधिकारी के निर्देश पर पुरानी गोदाम में दलहन तथा तिलहन की जमाखोरी के खिलाफ छापेमारी।

** पटना - ओबरा विस के लोगों का विधानसभा घेराव मार्च, निर्दलीय विधायक सोमनाथ की विधायकी बहाल करने की मांग

** गया के कोच में सड़क दुर्घटना में 20 यात्री जख्मी
गया से गोह जा रही पुष्कर बस पेड़ में मारी टक्कर
4 यात्री की हालत गंभीर
टिकारी अस्पताल में कराया गया है भर्ती

** 224 यात्रियों को ले जा रहा रूस का विमान क्रैश, सभी यात्रियों की मौत

** मोदी जी आपके साथ आरक्षण पर बहस करने को तैयार हूं : नीतीश कुमार

** कांटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी के सदातपुर गांव स्थित आवास पर छापेमारी ।मतदाताओं मे पैसे बाँटने की शिकायत के बाद अधिकारियो ने की छापेमारी ।झूठी निकली सूचना ।

** अररिया- रानीगंज में सीएम नीतीश की सभा, कहा- साइकिल चलाती लड़कियां बिहार के विकास की तस्वीर

** प.चंपारण - नरकटियागंज में विस चुनाव की तैयारी पूरी,कल 234 मतदान केन्द्रों पर डाले जायेंगे वोट

** मधेपुरा - कुमारखंड में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की सभा
रुडी ने हम प्रत्याशी मंजू देवी के पक्ष में की चुनावी सभा

** मायावती बोलीं- BJP जब भी केंद्र में आई, दलितों के अधिकार छीनने की कोशिश की

** कटिहार - सांसद मनोज तिवारी ने सोनैली के एएल हाई स्कूल में की चुनावी सभा

** Petrol 50 पैसे सस्ता आधी रात से दरें होंगी लाग

** लौह पुरुष की जयंती पर बोले पीएम, मौजूदा भारत सरदार पटेल की देन

** गडकरी की चाहत पूरी हुई तो मुंबई में बनेगी बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत

** न्यायपालिका में लोगों का विश्वास और भरोसा रहना चाहिए बरकरार : राष्ट्रपति

** 50 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गया पुलिस ने किया गिरफ्तार। गुरुआ थाना क्षेत्र की घटना । 

Friday, 30 October 2015

खबरे अब तक

** बिहार विधानसभा चुनाव चौथे चरण का प्रचार थमा. 7 जिलों के 55 सीटों पर मतदान कल.

** सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बाँधने वाले दृढ निश्चाई "स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल " को उनके जन्मदिन पर"बिहार सवेरा परिवार" की ओर से शत शत नमन....

** आज इंडोनेशिया के लिए रवाना होगी CBI और मुंबई पुलिस की टीम..छोटा राजन मामले में रवाना..

** अररिया-पूर्व सीएम जीतन राम मांझी तथा पूर्व मंत्री प्रेम कुमार की पलासी के धर्मगंज में आज होगी सभा

** #ShivSena की धमकी पर #BJP का पलटवार, फडनवीस बोले- शेर का पंजा हमें मत दिखाओ।शेर के मुंह में हाथ डाल दांत खींचने का इतिहास है हमारा।

** भज्जी के रिसेप्शन के लिए युवी ने छोड़ा मैच, टीम इंडिया भी होगी शामिल...

** BJP को उद्धव की धमकीः जनता ने इंदिरा गांधी को उखाड़ फेंका था तो तुम्हारी क्या औकात

** #BJP को #ShivSena की धमकी, 'कायदे में रहें नहीं तो समर्थन लेंगे वापस'

** पूर्णिया- हेमामालिनी ने फिल्मी डायलॉग बोल मांगा वोट
बसंती के इज्जत का सवाल है,भाजपा की सरकार बनाने की लोगों से की अपील

** अररिया- भाजयुवामो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और अभिनेता मनोज तिवारी की कुर्साकांटा के कपरफोरा में कल हुई सभा

** मोतिहारी l हरसिद्धी में लालू यादव के चुनाविसभा मे उमड़ा जनसैलाब।
चारो तरफ सिर्फ यही चर्चा थी कि हरसिद्धी में आजतक ऐसा रैली नही देखा था

** गया-डोभी के धीरजा पुल के समीप बोलेरो सवार से लूटपाट,नकदी सहित कई समान की हुयी लूटपाट।

** कटिहार-अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
कुर्सेला के कोसी नदी पुल पर हादसा

** पुण्यतिथि के मौके पर शक्ति स्थल जाकर सोनिया और राहुल गांधी ने दी पूर्व PM इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

** गोपालगंज -दो मंजिला मकान गिरा
मलबे में दबकर 3 लोग घायल
सभी घायल सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना के गायत्री मंदिर के पास हादसा

** रामविलास पासवान ने लालू-नीतीश को बताया चोर और डाकू, मायावती को गिरगिट

** कोडरमा-2 बाइक सवार की मौत अज्ञात के वाहन के चपेट में आने से मौत

** पूर्णिया- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने धमदाहा में महागठबंधन के पक्ष में की चुनावी सभा

** Ctet सितम्बर 2015 का परिणाम घोषित। ctet के ऑफिसियल वेब्साइट पर उपलब्ध।

Wednesday, 28 October 2015

छिट-पुट घटना और बंदर के आतंक के बीच तीसरे चरण का मतदान समाप्त.

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव आज संपन्न हुआ। नीतीश कुमार, सुशील मोदी, लालू यादव राबड़ी देवी तथा अन्य ने अपने मत का प्रयोग किया।पिछले काफी दिनों से अपने बेबाक ब्यान से पार्टी पर लगातार निशाना साधते रहने वाले भाजपा सांसद सह बिहारी बाबू शत्रुध्न सिन्हा नही गए मतदान करने। नन्द किशोर यादव श्याम रजक, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद हो गयी है।
      छिटपुट घटनाओ के अलावे आज का चुनाव भी शांतिपूर्ण रहा। मनेर विधानसभा के बूथ 187 पर असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की लेकिन किसी को नुक्सान की खबर नही है। बख्तियारपुर में पोलिंग बूथ जहां पर नीतीश कुमार वोट करने गए, वहां पर बंदरो ने आतंक मचाया और एक बुजुर्ग मतदाता महिला को काट कर घायल कर दिया और वहा वोट देने वालो की संख्या भी दिनभर खास नही रही..

          आज के मतदान कार्य समाप्त होने के बाद मत प्रतिशत निराशाजनक रहा। तीसरे चरण में मात्र 53 फीसदी मत गिरे। पहले चरण में 57% तो दूसरे चरण में 55% मत गिरे थे। प्रशासनिक स्तर पर इतनी कोशिशों के बावजूद मत प्रतिशत में गिरावट चिंताजनक है।

Tuesday, 27 October 2015

बिहार विधानसभा चुनाव 2015... सबसे अलग... समझ से परे...

बिहार का इस बार का चुनाव जितना ठस और मुद्दाविहीन रहा है, वैसा मेरी स्मृति में कभी नहीं रहा। सबसे खास बात यह है कि इस बार लोग कुछ बोलने को तैयार ही नहीं हैं, जबकि पहले चौक-चौराहों, पान की दुकानों, नाई के खोखों से लेकर सब्जी बाज़ार में कोई भी कहीं भी किसी भी प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल सहज तौर पर अपनी पसंद-नापसंद बता देता था।
इसका कारण शायद यह है कि वह चतुर हो गया है, वह अपने पत्ते नहीं खोलना चाहता या वह इतना अधिक डरा हुआ है और गोलबंदी इतनी अधिक है कि कोई भी किसी को ऑफेंड नहीं करना चाहता।
रही मुद्दों की बात, तो 2005 के चुनाव को छोड़कर बिहार में मुद्दों पर चुनाव कब हुआ है। सिर्फ इसी साल विकास के सवाल पर चुनाव हुआ और जनता ने झूमकर एनडीए को वोट भी दिया। 2010 का चुनाव तो केवल नीतीश के स्टेटस की वापसी थी। उससे पहले के चुनावों के बारे में सबको पता ही है। लालू यादव के लिए सिवाय प्रहसन के चुनाव और कुछ रहा भी नहीं है।
चुनाव इतने लंबे समय और अधिक चरणों में है कि दो चरण तो महज वार्म-अप में निबट गए। अब जाकर, थोड़ी गर्मी आयी है। हां, तथाकथित चुनाव विश्लेषक जो भी आंय-बांय बक दें, उनकी राय मूर्खताओं से इतर कुछ भी नहीं है।
वैसे, ये विश्लेषक एक बात जो बिल्कुल साफ है, उसे भी क्यों नहीं देख रहे, यह समझना मुश्किल है। लालू यादव जो ज़मीन के आदमी हैं, राजनीति के बहुत माहिर हैं, शातिर योद्धा हैं, पहली बार उनकी नर्वसनेस साफ दिख रही है। लालू यादव अपनी तमाम मूर्खतापूर्ण हरकतें जान-बूझकर करते थे, क्योंकि वह उनके 'कम्युनिकेशन' का स्टाइल था।
कैमरे के सामने सरसों का साग कच्चा ही चबा लेना, चैता सुनना, मुसहरटोली में बच्चों को नहला देना, उनके बाल काट देना, कलेजी बनाने लगना, लिट्टी सेंकना आदि-इत्यादि उनकी सोची-समझी रणनीति और कम्युनिकेशन-स्ट्रेटेजी थी। वह सचमुच बहुत ही सुघड़ और पढ़े-लिखे इंसान हैं, लेकिन वह उनका चुनावी चेहरा था। वह जानते थे कि बिहार की जनता को इसके जरिए वह आसानी से मूर्ख बनाते रहेंगे (गो कि जनता तो मूर्ख होती ही है) और उनका राज कायम रहेगा।
यह हुआ भी- 15 वर्षों तक होता रहा, लेकिन उस दवा की भी एक्सपायरी डेट आ गयी।
बिहार की स्थितियां, समीकरण और नारे बदल गए हैं। लालू यादव इस बात को महसूस कर चुके हैं। इसी वजह से हदस भी गए हैं। गोमांस पर आंय-बांय बोलना, शैतान का वास कराना, मीडिया को गाली देना, कार्यकर्ताओं पर बरसना, पीएम को ब्रह्मपिशाच कहना, उनका बधिया करने की बात बोलना, कबूतर, काला सरसों, तंत्र-मंत्र बकना....ये सब लालू के नर्वसनेस की निशानी है।
ज़मीन का यह खिलाड़ी शायद दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ चुका है। आप सब लोग अपनी मूर्खताओं के कंगूरों से कब उतरेंगे??

पीएम मोदी का चंपारण दौरा

आज दिनांक 27/10/015 को सुबह से ही चंपारण का मिजाज बदला सा नजर आ रहा था...आज चंपारण सुबह से ही अपने आप को इठला रही थी...और भला इठलाये भी क्यों न...क्यूंकी आज भारत के प्रधानमन्त्री जो चम्पारण आ रहे थे....सुबह से ही हर चौक-चौराहा, गली, कस्बा आदि हर जगह लोगो के अन्दर एक गजब का उत्साह था..लोग सुबह से ही भगवा रंग से खुद को तैयार करने में जुटे थे.
भाजपा विरोधीयो के चेहरे पर भी मंद मंद मुस्कान था....
 
और देखते ही देखते सुबह 10 बजे तक चंपारण का पश्चिमी छोर बेतिया भगवामय हो चूका था...ठीक उसी प्रकार दिन 11 बजे तक चंपारण का पूर्वी छोर मोतिहारी भी भगवा रंग से रंग चूका था...मोदी-मोदी के जयघोष से विरोधी दलों के कान पक रहे थे....तभी 12 बजे एक हेलीकाप्टर गरजता हुआ बेतिया के चक्कर काटने लगा...मोदी ने बेतिया रैली में अपने आप को सौभाग्यशाली बताया की गांधी की कर्मभूमि पर आया हूं......

वैसे ही 2:30 में प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर मोतिहारी गांधी मैदान में मोदी-मोदी जय घोष के साथ उतरा...
 हर एक चेहरा प्रधानमन्त्री के झलक को बेकरार था...गांधी मैदान की सुरक्षा वयवस्था काफी चौकंनी थी....मोदी जी मंच से आते ही लोगो का अभिवादन हाथ हिला कर किये....फिर स्थानीय नेताओ द्वारा स्वागत के बाद मोदी भाषण के लिए आगे बढे....स्वागत की कमान खुद केंद्रीय कृषि मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह संभाले थे....इस दौरान स्थानीय नेताओं में पूर्वी चंपारण के सभी 12 विधानसभाओ के प्रतिनिधि मंच पर दिखे तथा अन्य बाहरी नेता भी मंच पर दिखेे. फिर क्या प्रधानमन्त्री के शुरूआती भाषण का पहला शब्द ही लोगो को जमीन से उछलने को मजबूर कर दिया...अपने भाषण की शुरुआत मोदी ने भोजपुरी भाषा में की....फिर चला लालू, नितीश और मैडम सोनिया जी पर जुबानी वार....इस दौरान लोगो की ताली मोदी को व् मोदी का सवाल लोगो को उत्साहित कर रहा था.....
ठीक 3:20 बजे NDA के प्रत्याशियो के जीताने के अपील तथा पहले मतदान फिर जलपान के नारे के साथ मोदी का भाषण भारत माता की जय के साथ समाप्त हुआ....फिर मोदी ने लोगो का अभिवादन किया....और इस तरह मोदी मोतिहारी से जाते जाते लोगो का दिल लुट लिया और 3:30 बजे प्रधानमन्त्री का हेलिकॉप्टर पुन: रवाना हो गए...इस दौरान गाँधी मैदान मोतिहारी में 1,50,000 से अधिक व् बेतिया में भी 1,25,000 से अधिक लोग का अनुमान लगाया गया है... प्रधानमन्त्री के जाने के बाद डीएम, एसपी व् अन्य सुरक्षा बल कर्मियों ने राहत की सांस ली.
अब देखना यह है की मोदी का जादू कितना चल पाता है और पूर्वी चंपारण के 12 विधानसभा में कितना पर nda कब्जा कर पाती है...!!

Sunday, 25 October 2015

घनी अंधेरी ठंडी रात... खुला आकाश... और लफंगो के दहशत से पीड़ीत साह परिवार.

हरसिद्धी से राकेश कुमार की रिपोर्ट:-

हरसिद्धि। मोतिहारी। सड़क से गुजर रहे ग्रामीण थोड़ी देर इन उजड़ी झोपड़ियों की ओर तिरछी नजरों से निहारते हैं। और संवेदनहीन बन बुदबुदाते हुए निकल पड़ते हैं। जी हां, खुले आसमां के सामने टकटकी लगाए इस बेघर परिवार की पीड़ा वहीं समझ सकता है। जिसने इस पल को जीया है। 25 सितम्बर की सुबह अपने साथ हुई ज्यादती से अभी भी यह परिवार उबरा नहीं है ।

- पकड़िया रोड स्थित विवेक भारती स्कूल के सामने रामप्रवेश साह का परिवार खुले आकाश के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर है। उसकी पत्नी धनवंती देवी बताती है कि चार बेटियों व दो बेटों समेत परिवार के कुल आठ सदस्यों की जिंदगी खानाबदोश की तरह कट रही है। रोजी-रोजगार भी बंद हो गयी है।किसी तरह मांगकर खाना-पीना हो रहा है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अभी तक जमीन का पर्चा नहीं मिल पाया है। दबंगों द्वारा उजाड़ी गई झोपड़ी को भी मरम्मत नहीं करने दिया जा रहा।

बड़ी बेटी बताती है कि ना तो रहने के लिए घर है। ना पहनने के लिए कपड़ा और ना खाने के लिए अन्न। पढ़ाई-लिखाई भी चौपट हो गई। खुले आकाश में रात की ठंड व ओस की बूंदे सता ही रही हैं। अंधेरी रात में लफंगों की अजीब-अजीब आवाज भी अनहोनी की आशंका बढ़ा देती है। वह ढबढबाते हुए सवाल करती है कि क्या इस समाज में गरीबों को जीने का कोई हक नहीं है?

दलित और सवर्ण: क्या मिथ्या, क्या सच्चाई

"बिना क्रिया के प्रतिक्रिया नही होती।"

दलितों को ये राजनैतिक दल और मीडिया वाले लोग जितना बेचारा दिखाते हैं उतने बेचारे तो दलित नही ही हैं। 90 का वो दशक याद कीजिये जब बिहार में पूर्ण रूपेण दलितों को सरकार का संरक्षण प्राप्त था और एक तरफ से दलितों ने सवर्णों को ठिकाने लगाना शुरू किया था। सवर्णों की स्थिति उस समय बेचारों जैसी हो गयी थी। दलितों के विरोध में ही "रणवीर सेना" का निर्माण हुआ और जब रणवीर सेना वालों ने गांव के गांव जलाना शुरू किया तब जा के ये दलितों द्वारा हो रहा जातिगत नरसंहार थम गया।

       कहने का सीधा सा मतलब यही है की किसी भी घटना को आप एक तरफ से जान कर निस्पक्ष नही हो सकते। उसके लिए आपको दोनों पक्षो को जानने की जरुरत है। फरीदाबाद वाली घटना में जो हुआ सो दुखद है। सबने शोक जताया लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नही की कि ऐसा क्यों हुआ? कोई तो वजह होगी? कोई युही सड़क पर चलते चलते किसी के घर में आग नही लगा देता।
              मामले के दोनों पक्षों को जानने समझने की जरुरत है।

बिहार-सवेरा" के लिए प्रणय राज की पेशकश...

News सुबह-सवेरे

**बिहार विस चुनाव: आज थम जाएगा तीसरे चरण के प्रचार का शोर...


**6 जिलों के 50 सीटों पर बुधवार को वोटिंग...

 **पाकिस्तान से असली मुन्नी "गीता" भारत रवाना...14 साल पहले बिछरी थी परिवार से...सासाराम का है परिवार...

 **बिहार में आज पीएम मोदी की 2 चुनावी सभाएं

 **गांधी की कर्मभूमि चम्पारण में पीएम मोदी की कल दो सभाए...मोतिहारी व् बेतिया में होगी सभाए...तैयारियाँ पूरी...

 **1 जनवरी 2016 से छोटी नौकरियो से साक्षात्कार बंद...
पीएमड ने 15 अगस्त को लालकिले के प्राची से किया था घोषणा

**राहुल गांधी आज सोमेश्वर उच्च विद्यालय, अरेराज में चुनावी सभा को संबोधित करेंग

 **राज्य में हलकी ठंड की शुरुआत...

 **दक्षिण अफ्रिक्रा -भारत एकदिवसीय सीरीज: भारत 3-2 से हारा

**केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज पताही में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.