Saturday, 3 October 2015

ब्रेकिंग न्यूज़ @ 12 PM - 4/10/015

खबरे :-

*नवादा - मांझी सूमो CP  ठाकुर का चुनावी दौरा , २ : ३० बजे वारिसलीगंज के मफीगढ़ में करेंगे सभा

*आज किसनगंज रैली के दौरान उम्मीदवारों की सूचि जारी कर सकते है ओवैसी

*सुपौल-मंडल कारा में छापेमारी ,चाकू,गांजा,पूरिया,चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद

*पटना - राजद सुप्रीमो लालू यादव चुनावी प्रचार के लिए रवाना ,नवादा,सिरदल,अकबरपुर,पक्रिबराम,गोविंदपुर में करेंगे चुनावी सभा

*पटना - राज्यसभा संसद आर.के.सिंघा का चुनावी दौरा आज ,समस्तीपुर ,बेगुसराय में सभा
कल आरा,मुंगेर,भागलपुर में सभा

*पटना -केंद्रीय  मंत्री रामकृपाल यादव व् शाहनवाज हुसैन का चुनावी सभा भी आज
कटोरिया,अमरपुर,बेलहर,झाझा,जुमई,में करेंगे चुनावी सभा सम्बोधित

*मुज़्ज़फ़रपुर - अमित सह कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित
१ बजे से ५ बजे तक दो पलिओ में बैठक ,नेहरू स्टेडियम में

*पटना - मुख्यमंत्री नितीश कुमार का चुनावी दौरा आज भी , ४ स्थानो पर करेंगे चुनावी सभा

*पटना - केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का ब्यान,लालू नितीश भूल गए लोकनायक की विरासत को...शीघ्र बनेगा सिताबदियारा में जेपी का स्मारक

*पटना - पीयूस गोयल की PC  आज भाजपा कार्यालय में 

मोहनदास करमचंद गाँधी को "बापू" बनाने वाले चम्पारण का हाल लेने वाला कोई नही


शायद आपने बतख मियां का नाम भी नहीं सुना हो और शायद ही आपको ये पता होगा कि 
महात्मा गांधी को बापू सबसे पहले किसने कहकर पुकारा था. लेकिन शायद आपको ये 
पता हो कि गांधी जी ने भारत के लोगों को अंग्रेजी जुल्मो-सितम से बचाने 
की लड़ाई कहां से शुरू की थी. अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बताते हैं वो 
जगह है, बिहार का चंपारण.
इसी भूमि ने गांधी को बनाया 'बापू' 
बापू ने वहां निलहा अंग्रेजों द्वारा भारतीय किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी. सही मायनों में अंग्रेजो के अत्याचारों के खिलाफ बापू के आंदोलन की शुरुआत चंपारण से ही हुई थी. बापू को चंपारण बुलाने में सबसे बड़ा योगदान इलाके के किसान राजकुमार शुक्ला का माना जाता है. इन्हीं के बुलाने पर बापू यहां आए थे और वो राजकुमार शुक्ला ही थे जिन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी को बापू कहकर पुकारा था.

यहीं से शुरू हुए थे बापू के प्रयोग 
बापू ने चंपारण में काफी दिन गुजारे थे और उन्होंने यहां शिक्षा से लेकर छुआछूत, सामाजिक भेद-भाव मिटाने समेत अपने तमाम प्रयोग किए थे. बापू का यहां आना अंग्रेजों को बिल्कुल नहीं सुहाया, उन्होंने बापू को यहां से वापस भेजने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए. लेकिन जब वो अपने तमाम हथकंडों से भी बापू को वापस ना भेज पाए तब उन्होंने निलहा अंग्रेदों के साथ मिलकर एक खौफनाक चाल सोची. उन्होंने निलहा अंग्रेजों के घर बापू और डॉ राजेंद्र प्रसाद को खाने पर बुलाया. इनके साथ ही चंपारण के अजगरी गांव के रहने वाले बतख मियां, जो कि पेशे से बावर्ची थे भी आए. वहां पहुंचने पर जब अंग्रेजों ने बापू और डॉ राजेंद्र प्रसाद के लिए दूध का गिलास मंगवाया तो बतख मियां को दूध का रंग देखकर शक हुआ और उन्होंने चालाकी दिखाते हुए दूध गिरा दिया. गिरे दूध को अंग्रेज साहब के कुत्ते ने पी लिया और फिर मिनटों में ही जहर ने अपना रंग दिखाया कुत्ता वहीं पर तड़प-तड़प कर मर गया.

किंवदंतियों में जिंदा हैं बतख मियां
हालांकि ये किस्सा इतिहास की किताबों में अपनी जगह नहीं बना पाया और बतख मियां इतिहास के किस्सों में कहीं गुम हो गए. लेकिन आज भी अजगरी गांव के लोगों के साथ ही डॉ राजेंद्र प्रसाद के करीबी भी बतख मियां का नाम लेते हैं और उनकी कहानियां सुनाते हैं. बापू के अथक प्रयासों से चंपारण के किसान अंग्रेजों के अत्याचारी रवैये से तो बच गए लेकिन आजादी के बाद की सरकारों ने चंपारण के किसानों को अंग्रेजी दौर से भी बुरे हाल में पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

विकास की रेस में पिछड़ता गया चंपारण
बापू के प्रयोगों की पहली प्रयोगशाला बने चंपारण का आजादी के लगभग सात दशक बीतने के बाद भी विकास तो दूर भौतिक सुख-सुविधाओं से भी महरूम होना हमें कहीं ना कहीं सोचने पर मजबूर करता है कि हमने बापू के सपनों को उनकी तस्वीरों के साथ ही कैद कर दिया है. बापू की 146वीं जयंती पर बापू के चंपारण दौरे के हर महत्वपूर्ण पड़ाव के साथ ही चंपारण की मौजूदा स्थिति तक का बेहतरीन चित्रण करती एक डॉक्यूमेंट्री आई है 'गांधी का चंपारण'.

इतिहास के साथ ही वर्तमान भी बताती 'गांधी का चंपारण'
इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी और उनकी टीम के शरद पारधे और देवेंद्र सैनी ने बापू के अधूरे सपनों और धूल खाते उनके स्मारकों का बखूबी चित्रण किया है. इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से हमें पता चलता है कि बापू के स्थापित पहले विद्यालय के बच्चे ही नहीं जानते कि महात्मा गांधी कौन थे? हालांकि उन्हें ये जरूर पता है कि नरेंद्र मोदी सरकार हैं. उन गांवों का किसान आज भी अन्य किसानों की तरह महंगे डीजल, खाद-बीजों के साथ ही टूटी सड़कों कभी-कभी दर्शन देने वाली बिजली के अलावा सरकारी कर्मचारियों की घूसखोरी से भी परेशान है.

बापू को भूलती उनकी कर्मभूमि की युवा पीढ़ी
डॉक्यूमेंट्री हमें बताती है कि जहां गांधी जी ने किसानों की समस्याएं सुनी थीं वो घर आज खंडहर में तब्दील हो चुका है और कोई उसका पुरसहाल लेने वाला नहीं है. वो ऐतिहासिक मेज जिस पर गांधी जी और निलहा अंग्रेजों (नील मिल मालिकों) के बीच बैठक हुई थी उसपर आज राजनैतिक दल अपना हित साधने के लिए जमा होते हैं. गांधी जी के विभिन्न प्रवास स्थलों पर बने उनके स्मारकों का कोई हाल लेने वाला नहीं है. जिन स्थलों को पर्यटकों से भरा होना चाहिए वहां बिजली, पीने का पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के साथ ही अपनी बाउंड्रीवॉल तक नहीं है.

ऐतिहासिक स्मारकों का बुरा हाल
बेतिया की ऐतिहासिक हजारीमल धर्मशाला जहां गांधी जी ठहरे थे आज वहां सांप बिच्छू रहते हैं और बाजार के बीचों-बीच होने के चलते कारोबारी उस पर नजर गड़ाए हैं, वो उस ऐतिहासिक धर्मशाला को तोड़कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाना चाहते हैं. नरकटियागंज के भितिहरवा आश्रम, जिसकी स्थापना गांधीजी ने अपने हाथों से की थी उसका हाल लेने वाला भी कोई नहीं है. कुल-मिलाकर अगर आप मोहनदास करमचंद गांधी को बापू बनाने वाली घटनाओं को फिर से जीने के साथ ही उस जगह का मौजूदा हाल देखना चाहते हैं तो 'गांधी का चंपारण' जरूर देखें

खबरें नेपाल से:-

* नेपाल के पी०एम० सुशील कोईराला ने दिया इस्तीफा.
* बॉर्डर पर नाकेबंदी चल रही हैं.
* संविधान में हक को लेकर आंदोलन जारी।

विधायक प्रमोद कुमार का नामांकन 13 को

मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार 13 अक्टूबर को 11 बजे दिन में समाराणहलय में अपना नामांकन करेंगें. उनके नामांकन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव, सीपी ठाकुर समेत राजग गठबंधन के कई नेता और मंत्री मौजूद रहेंगें.

मोतिहारी में दो गुटो के बीच हिंसक झड़प, 1 घायल.


मोतिहारी शहर के छतौनी में डॉ रहमान नर्सिंग होम के सामने सुबह-सुबह एक चाय के दूकान पर 2 लोग लड़ रहे थे...इसी बीच एक तरफ से  कुनाल ने दुसरे को 2 थापार मार कर उसको भगा दिया...उसने कुछ गुट बना कर कुनाल को घर से उठा कर ले गया...और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत काफी खराब हो गयी,
उसके परिचित और कुछ लोग उसको ढूंढने चले तभी वह अधमरे स्थिति में पड़ा था...लोगो का हुजूम देखकर उसको पीटने वाले लोग भाग गये...इधर इस घटना के बाद आक्रोशित लोग रहमान के पास सड़क जाम करके प्रदर्शन करने लगे...घटना की भनक लगते S.P. को देरी न लगी और स्थिति दंगा पूर्ण देखते हुए उन्होंने CRPF की मदद ली और कड़ी कर दी गयी है...वही शहर के दुसरे मुहल्लों व मुख्य सड़को पर भी गस्त तेज है।

नोट :- हम इस खबर को स्थानीय लोगो की जानकारी के अनुसार आप तक पहुचाये है...बिहार सवेरा टीम इस खबर के पूर्ण सत्यता की जिम्मेदारी नही लेती है...अलग अलग लोग इस घटना को अलग अलग रूप दे रहे है |

भाजपा जात-पात की नहीं करती राजनीति:-सांसद

पश्चिमी चंपारण से "राजीव कुमार मिश्रा" की रिपोर्ट :-


पशिचमी चंपारण सांसद डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को कहा की बीजेपी कभी जात-पात की राजनीति नही करती वह सदेव विकास की बात करती है...श्री जायसवालने उक्त बाते सहरके जयप्रकाश नगर स्थित ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अनिल वर्मा के आवास पर एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे |
      उन्होंने कहा की नये के साथ विकास का वडा करने वाले श्री नितीश कुमार आज भी जात पात के साथ खरे है जिसे आम जनता देख रही है |
    बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री वर्मा ने की वही बैठक में सांसद के अलावा बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्यासी रेनू देवी , शैलेन्द्र मिश्रा,मुकेश यादव,राहुल कुमार ,संतोष कुमार,उमाकांत सिंह सहित दर्जनो भाजपा समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे|

मोतीझील के विकास के लिए नोटा अंतिम विकल्प :-अंशारुल हक

मोतिहारी:-

मोतीझील बचाव अभियान समिति ने इस बार के विधानसभा चुनाव में मोतीझील के विकास की स्थिरता देखकर नोटा दबाने का  संकल्प लिया  है साथ ही समिति जनता से नोटा पर बटन दबाने को अपील करना चाहती है उक्त बाते मोतीझील बचाव अभियान समिति के अध्यक्ष अंशारुल हक ने हमारे ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल को विज्ञप्ति के माध्यम से बताया |

            जैसा की आपको बता दे की मौजूदा समय में राजनेता केवल मोतीझील के मुद्दे पर राजनीति करते आये  है मोतीझील के प्रति सासन प्रसासन का रवैया उदासीन है तभी तो इसके सौंदर्यीकरण लिए आई राशि का ट्रांस्फ़ेर करा कर किसी और मद में खर्च कर दिया गया....इसको लेकर अब तक बड़े बड़े वादे हुए है और कुछ नही....चाहे नितीश कुमार हो या जीतराम मांझी सभी ने सिर्फ और सिर्फ इसका सर्वेक्षण  किया है इसको लेकर कोई भी गंभीर नही हुआ|

समिति के सदस्यों ने बताया की इस चुनाव में हम लोगो के बीच जाकर मोतीझील के लिए नोटा की मांग करेंगे और मोतिहारी की जनता की ताकत इस चुनाव में राजनेता को दिखाएंगे की अब बहुत वादे हुए अब असल में कुर्सी का असली हकदार वही होगा जिसके अजेंडे में ईमानदारी पूर्वक मोतीझील के सौंदर्यीकरण का मुद्दा होगा...समिति का यह भी कहना है की खुदा न खासते अगर नोटा विजई हो गई तो देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा और मोतीझील का विकास सरकार को किसी भी हाल में करना होगा....

    मामला दिलचस्प है एक तरफ जनप्रतिनिधि अपने जीत के लिए कमर कास रहे है तो वही दूसरी तरफ  सहरवासिओ ने मुद्दे की लड़ाई में नोटा को जितनी की अपील कर रही है... 

 मोतिहारी से "विकाश जी" की रिपोर्ट:-


गौमांस पर लालू के बयान पर बवाल, भाजपा ने दी धमकी

दादरी में गौमांस खाने की अफवाह और हत्या के बाद गौमांस को लेकर शुरू हुए बवाल पर जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव का एक बयान आया है जिसे लेकर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने उन्हें धमकी दे दी है।
जानकारी के अनुसार दादरी मामले पर किए गए एक सवाल के जवाब में लालू यादव ने कहा था कि हिंदू भी बीफ खाते हैं। उन्होंने कहा कि, 'पूरे देश को कम्युनलाइज करना चाहते हैं। सभी मांस और बीफ खाते हैं हिंदू भी मांस और बीफ खाते है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मांस या गौमांस खाना अच्छी बात नहीं। कोई भी सभ्य आदमी मांस नहीं खाता है। मांस और गौमांस नहीं खाना चाहिए इससे बीमारी होती है। लेकिन आरएसएस और बीजेपी इसे कम्यूनलाइज कर रही है।'
लालू यादव के इस बयान पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि है कि, लालू बौरा गए हैं, हिंदू गौपालक कभी गौमांस नहीं खाते। लालू यादव वोट के लिए हिंदू को बदनाम ना करें। लालू अपना बयान वापस लें नहीं तो उनके घर पर आंदोलन कर देंगे।'
हालांकि, इसके बाद लालू यादव ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए यह साफ किया कि उन्होंने यह नहीं कहा कि हिंदू गौमांस खाते हैं उन्होंने कहा है कि हिंदू बीफ खाते हैं और बीफ में गौमांस नहीं आता।

Friday, 2 October 2015

रोहित के शतक पर भारी पड़ी, डुमिनी की पारी. पहले टी 20 में द. अफ्रिका ने भारत को 7 विकेट से हराया

रोहित शर्मा (106) के करियर की पहली टी-20 इंटरनेशनल सेंचुरी भी टीम इंडिया को जीत ना दिला सकी. टीम इंडिया को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) मैदान पर शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.

जेपी डुमिनी (नाबाद 68), अब्राहम डिविलियर्स (51), फरहान बेहरादीन (नाबाद 32) और हाशिम अमला (36) की उम्दा पारियों की बदौलत मेहमान टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 अक्टूबर को कटक में खेला जाएगा. भारत द्वारा दिए गए 200 रनों के लक्ष्य को मेहमान टीम ने 19.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. डुमिनी और बेहरादीन ने चौथे विकेट के लिए 105 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया. डुमिनी ने 34 गेंदों का सामना कर सात छक्के और एक चौका लगाया जबकि बेहरादीन ने 23 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का जड़ा.

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने जोरदार शुरूआत की. डिविलियर्स और अमला ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 10 से अधिक के औसत से रन जुटाए. ऐसा लग रहा था कि दोनों बड़ी आसानी से दक्षिण अफ्रीका को जीत तक पहुंचा देंगे लेकिन आठवें ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार के सीधे थ्रो पर रविचंद्रन अश्विन ने अमला को रन आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई. अमला 77 के कुल योग पर आउट हुए. अमला ने 24 गेंदों पर पांच चौके लगाए. इसके बाद डिविलियर्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

डिविलियर्स ने 31 गेंदों पर 50 रन पूरे किए लेकिन 93 के कुल योग पर वह अश्विन द्वारा बोल्ड कर दिए गए. डिविलियर्स ने 32 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का जड़ा. अभी दक्षिण अफ्रीका डिविलियर्स के जाने के गम से उबर भी नहीं सका था कि अपना पहला मैच खेल रहे श्रीनाथ अरविंद ने कप्तान फाफ दू प्लेसिस (4) को बोल्ड कर भारत को तीसरी और बड़ी सफलता दिलाई. प्लेसिस का विकेट 95 के कुल योग पर गिरा. इसके बाद ड्यूमिनी और बेहरादीन ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और बड़ी आसानी से दक्षिण अफ्रीका को जीत तक पहुंचाया.

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित तथा विराट कोहली (43) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 138 रनों की साझेदारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रन बनाए. रोहित (66 गेंद, 12 चौके और 5 छक्के) और कोहली ने शिखर धवन (3) के 22 के कुल योग पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने के बाद 74 गेंदों पर 138 रन जोड़े. इन दोनों ने 11 से अधिक के औसत से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया. रोहित सहज अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि कोहली भी लगभग इसी अंदाज में खेलते हुए उनका साथ दे रहे थे.

रोहित ने 39 गेंदों पर 50 रन पूरा किया और फिर 62 गेंदों पर 100 रन पूरा करने में सफल रहे. इस साझेदारी के दौरान कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 1000 रन पूरे किए. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं. कोहली ने सबसे तेजी से 1000 रनों का आंकड़ा छुआ. कोहली 160 के कुल योग पर आउट हुए जबकि रोहित का विकेट 165 के कुल योग पर गिरा.

कोहली ने 27 गेंदों का सामना कर तीन छक्के और एक चौका लगाया. कोहली ने इमरान ताहिर की लगातार गेंदों पर तीन छक्के लगाए. रोहित के आउट होने के बाद सुरेश रैना (14 रन, 8 गेंद, 2 छक्के) ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 20, 12 गेंद, 2 चौका, 1 छक्का) के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जोड़े. रैना 184 के कुल योग पर आउट हुए जबकि अगले बल्लेबाज अंबाती रायडू (0) अगली ही गेंद पर रन आउट हो गए. अक्षर पटेल दो रनों पर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से काएल एबॉट ने दो विकेट लिए जबकि क्रिस मौरिस को एक सफलता मिली.

"चंपारण" ने देश को दिया गांधी :- गांधी जयंती पर विशेष

गांधी की पहली बड़ी उपलब्धि १९१८ में चम्पारन (Champaran)  आंदोलन में मिली हालांकि अपने निर्वाह के लिए जरूरी खाद्य फसलों की बजाए नील (indigo) नकद पैसा देने वाली खाद्य फसलों की खेती वाले आंदोलन भी महत्वपूर्ण रहे। जमींदारों (अधिकांश अंग्रेज) की ताकत से दमन हुए भारतीयों को नाममात्र भरपाई भत्ता दिया गया जिससे वे अत्यधिक गरीबी से घिर गए। गांवों को बुरी तरह गंदा और अस्वास्थ्यकर(unhygienic); और शराब, अस्पृश्यता और पर्दा से बांध दिया गया। अब एक विनाशकारी अकाल के कारण शाही कोष की भरपाई के लिए अंग्रेजों ने दमनकारी कर लगा दिए जिनका बोझ दिन प्रतिदिन बढता ही गया। यह स्थिति निराशजनक थी। उन्होंने गांवों का एक विस्तृत अध्ययन और सर्वेक्षण किया जिसमें प्राणियों पर हुए अत्याचार के भयानक कांडों का लेखाजोखा रखा गया और इसमें लोगों की अनुत्पादकीय सामान्य अवस्था को भी शामिल किया गया था। ग्रामीणों में विश्‍वास पैदा करते हुए उन्होंने अपना कार्य गांवों की सफाई करने से आरंभ किया जिसके अंतर्गत स्कूल और अस्पताल बनाए गए और उपरोक्त वर्णित बहुत सी सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने के लिए ग्रामीण नेतृत्व प्रेरित किया।
लेकिन इसके प्रमुख प्रभाव उस समय देखने को मिले जब उन्हें अशांति फैलाने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्हें प्रांत छोड़ने के लिए आदेश दिया गया। हजारों की तादाद में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए ओर जेल, पुलिस स्टेशन एवं अदालतों के बाहर रैलियां निकालकर गांधी जी को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। गांधी जी ने जमींदारों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन और हड़तालों को का नेतृत्व किया जिन्होंने अंग्रेजी सरकार के मार्गदर्शन में उस क्षेत्र के गरीब किसानों को अधिक क्षतिपूर्ति मंजूर करने तथा खेती पर नियंत्रण, राजस्व में बढोतरी को रद्द करना तथा इसे संग्रहित करने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस संघर्ष के दौरान ही, गांधी जी को जनता ने बापू पिता और महात्मा (महान आत्मा) के नाम से संबोधित किया। खेड़ा मेंसरदार पटेल ने अंग्रेजों के साथ विचार विमर्श के लिए किसानों का नेतृत्व किया जिसमें अंग्रेजों ने राजस्व संग्रहण से मुक्ति देकर सभी कैदियों को रिहा कर दिया गया था। इसके परिणामस्वरूप, गांधी की ख्याति देश भर में फैल गई।

VIA - WIKIPIDIA

HEADLINES @ 5 PM

* लालबहादुर शास्त्री जी की समाधी पर नहीं गए P.M. मोदी...विपक्षीयों ने खड़े किये सवाल : 


* प्रधानमंत्री ने बांका चुनावी रैली में कहा - हमारी मुसीबतों की मुक्ति विकास में एक बार विकासवाद को वोट दें :


* बिहार में चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप तेज :- लालू ने अमित साह को नरभक्षी कहा तो साह ने लालू को  चारा चोर:


* पुरे बिहार में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कही गोष्टी तो कही निबंध लेखन


* पूर्व मोकामा बाहुबली विधायक  अनंत सिंह से बेऊर जेल में पूछ ताछ :


* चुनाव आयोग के आदेश से भागलपुर जेल भेजे जाएंगे बाहुबली विधायक  अनंत सिंह


*अब लड़ाई लालटेन व् बिजली के बीच :-सूमो 


* सोनिआ गांधी कल से करेंगी चुनाव प्रचार :


* दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट से राजयपाल पर साधा निशाना:- ‘मैं ममता दीदी से यह जानकर अचंभि‍त हूं कि दिल्ली के उपराज्यपाल की तरह पश्च‍िम बंगाल के राज्यपाल भी सरकारी कामकाज में दखल देते हैं.’


विकाश जी की रिपोर्ट:-
संपर्क :-7870213118

नेपाल में बना मानव श्रृंखला का विश्व रिकॉर्ड

रक्सौल/जनकपुर/बगहा. दुनिया की नजर अपनी ओर खीचने के लिए मधेशी दलों ने गुरूवार को दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनायी. यह श्रृंखला पूर्व में मेची नदी के किनारे से पश्चिम स्थित महाकाली के तट तक बनायी गयी. इसकी लंबाई 1260 किमी थी. इसमें मधेशी सहित थारू, लिंबू, गुरूंग, मुस्लिम, आदिवासी समेत कई समुदाय के दस लाख लोगो ने हिस्सा लिया. इससे पूर्व मानव श्रृंखला का रिकॉर्ड बंग्लादेश के नाम था, जो 11 दिसंबर 2004 को टेकनाफ से टेनटुलिया तक 1050 किमी तक बनायी गयी थी.
मधेशी पिछले 46 दिनों से नेपाल मधेश प्रदेश बनाने की मांग कर रहे है. साथ ही नये संविधान का विरोध भी कर रहे है

Thursday, 1 October 2015

News @ 9:30 a.m.

https://m.facebook.com/profile.php?id=735861513120638
PLEASE LIKE THIS Our Facebook PAGE

1. बांका- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कीचुनावी  रैली आज

2. पटना-सीएम नीतीश का चुनावी दौरा
आज चार विधानसभा क्षेत्र में नीतीश की जनसभा

3. मुंगेर - सांसद मनोज तिवारी, रामकृपाल यादव का चुनावी दौरा
12 बजे तारापुर के टेटियाबंबर में करेंगे चुनावी सभा

4. राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आडवाणी, सोनिया गांधी और सीएम केजरीवाल..

5. हाजीपुर - बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत,एक घायल, औद्योगिक थाना के एनएच 19 पर हादसा
मृतक धिरेन्द्र पांडेय मोतिहारी का था निवासी

6. BJP पर शिवसेना का हमला, देश की अर्थव्यवस्था को बताया 'पॉकेटमारी'

7. खूंटी में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोद

8. दुमका में पीएम मोदी करेंगे मुद्रा बैंक स्कीम का शुभारंभ




Wednesday, 30 September 2015

शारदीय नवरात्र 13 अक्टूबर से

शारदीय नवरात्र का आरंभ 13 अक्टूबर मंगलवार से होगा. इस वर्ष दशहरा पूरे 10 दिनों का होगा. कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:36 से लेकर 12:24 तक विशेष फलदायी है. इय वर्ष माता का आगमन घोड़ा पर हो रहा है, जिस से राजहानि के योग बन रहे है. वही माता का प्रस्थान डोली पर हो रहा है, जो प्रजा सुख के योग है.
18 को बेल पूजा, 19 को माँ का पट्ट खुलेगा, 20 को निशापूजा व महाअष्टमी का व्रत होगा तथा 22 को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा.
दशमी तिथि को ही प्रतिमा विसर्जन का शुभ मुहूर्त है.

फेनहारा में युवक की हत्या

मोतिहारी जिला के फेनहारा पश्चिम टोला के २२ वर्षीय युवक अरूण चौधरी की धारदार हथियारसे हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार दोपहर की है.
मृतक कृष्णदेव चौधरी का पुत्र है. वह गांव के ही एक बगीचा में बैठा था. इस दौरान हत्यारो ने बगीचा में पहुंचकर तेज हथियार से मार उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.

News @ 8 A.M

1. बिहार चुनाव के लिए आज NDA का घोषणापत्र जारी करेंगे जेटली

2. बिहार चुनाव के लिए नीतीश कुमार की 4 रैलियां आज

3. आज डालमिया के परिवारवालों से मिलेंगे PCB अध्यक्ष शहरयार खान

4. दिल्ली पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोप में CBI अधिकारी को गिरफ्तार

5. डीजल की कीमतें फिर बढ़ीं, बुधवार आधी रात से नई दरें हुईं लागू

6. कई ट्रेनों के समय और नाम बदले, नया टाइम टेबल आज से लागू

बिहार के शिक्षक कुत्तों तक को पढ़ाने के लायक नहीं : पप्पू यादव



बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार मेंजुटे सभी दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे है. इसी कड़ी में कई बार खुद की पार्टी को औरों से बेहतर साबित करने के क्रम में नेताओं की जुबान भी फिसलती दिख जाती है.
ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा है. जहांएक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान सांसद एवं
जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू यादव ने शिक्षकों
की तुलना कुत्तों से करके नया विवाद खड़ा कर दिया है.
वारिसनगर विधानसभा के किसनपुर में चुनावी सभा को
संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के शिक्षक जानवर(कुत्तों) तक को पढ़ाने लायक नहीं हैं. पप्पू
यादव ने आकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में और देश में कुत्तों पर कम से कम 18 हजार रुपये खर्च होता है लेकिन एक आम आदमी के परिवार कीआमदनी 4 से 6 हजार रुपये मात्र है. उन्होंने कहा कि राज्य के 4.2 फीसद स्कूल में शिक्षक नहीं है. यदि टीचर है तो वे टीचर इंसान को पढ़ाने के लायक नहीं है.
पप्पू यादव के इस बयान के बाद से शिक्षकों में आक्रोश है.

2006 के मुबंई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस में सजा का ऐलान, 5 दोषियों को फाँसी की सजा

मुंबई में लोकल ट्रेनों में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के करीब नौ साल बाद विशेष अदालत ने दोषियों के लिए सजा का ऐलान किया है. विशेष मकोका अदालत ने 12 दोषियों में से 5 को मौत की सजा सुनाई है. 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.

12 दोषियों में से जिन 5 को मौत की सजा सुनाई गई है वे हैं: कमाल अहमद अंसारी (37), एहतेशाम सिद्दीकी (30), आसिफ खान (38), मोहम्मद फैसल शेख (36) और नवीद हुसैन खान (30).

इसके अलावा 7 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई हैं. वे हैं: तनवीर अहमद अंसारी (37), शेख आलम शेख (41), मोहम्मद माजिद शफी (32), मोहम्मद साजिद अंसारी (34), मुजम्मिल शेख (27), सोहेल महमूद शेख (43), जमीर अहमद शेख (36).



इस बीच, बचाव पक्ष ने कहा है कि वे हाई कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे.

2006 में हुए थे सीरियल ब्लास्ट
मुंबई में 11 जुलाई, 2006 को पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय रेलगाड़ियों की सात बोगियों में शाम 6.23 बजे से 11 मिनट के भीतर सात सिलसिलेवार आरडीएक्स बम विस्फोट किए गए थे, जिसमें 189 यात्रियों की जान चली गई थी, जबकि 817 लोग घायल हो गए थे. ये सिलसिलेवार सात बम विस्फोट मुंबई और ठाणे जिलों के बीच माटुंगा रोड, माहिम, बांद्रा, खार रोड, जोगेश्वरी, बोरीवली और मीरा रोड स्टेशन पर हुए थे.

सीतामढ़ी में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पत्रकार अजय विद्रोही का बीती रात 9.50 में कोटबाज़ार में गोली मारकर हत्या कर दी गई । प्रसाशन ने अपराधियो के तलाश में पुरे शहर में नाका बंदी और हाइ अलर्ट जारी कर दिया है, खबर मिलने तक किसी की भी गिरफ्तारी नही हो सकी है.

Tuesday, 29 September 2015

स्क्रुटनी के बाद 12 विधायको के नाम वैध पाया गया

गया शहर के शेरघाटी विधानसभा चुनाव हेतु स्क्रुटनी के बाद शेरघाटी विधानसभा से कुल 12 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया जबकि दो को खारिज किया गया।
यहाँ मुख्य मुकाबला जदयु प्रत्याशी विनोद यादव एवं हम के उम्मीदवार कृष्णा यादव के बीच हॆ।

-एच रहमान(रिंकु), आमस गया।

कम्पयूटर ट्रेनिंग के साथ मिलेगा तीन हजार रूपये का स्कॉलरशिप

हरसिद्धि। मोतिहारी। बाजार के दुर्गा मन्दिर के समीप साक्षी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिवेश दिवाकर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना व दसरथ मांझी कौशल विकास योजना के माध्यम से संस्था में बेरोजगार युवाओं को 20 दिन, एक, तीन व नौ महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महादलित परिवार के युवकों को दसरथ मांझी कौशल विकास योजना से तीन माह के कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स करने पर हर महीने तीन हजार रूपए की छात्रवृति राशि दी जाएगी। कोर्स खत्म होने पर आयोजित परीक्षा पास करने पर युवाओं को स्वरोजगार के लिए 20 हजार रूपए का लोन भी मिलेगा।
इस मौके पर संस्था के निदेशक डॉ राकेश कुमार, कार्यक्रम समन्वयक निकेश कुमार सिंह, रविशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।

चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, छठ पर्व पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

चुनाव आयोग ने रेलवे को छठ पूजा और त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेंने चलाने की अनुमति दे दी है. रेलवे ने बिहार चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग से इसकी अनुमति मांगी थी. चुनाव आयोग ने रेलवे मंत्रालय को इस शर्त के साथ स्पेशल ट्रेने चलाने कि अनुमति दी है कि इसके लिए किसी नेता या राजनीतिक व्यक्ति या मंत्री के नाम या फोटो का इस्तेमाल न किया जाए.

चुनाव आयोग ने रेलवे को निर्देश दिया है कि इन स्पेशल ट्रेनों के लिए फ्लैग ऑफ करने के लिए कोई विशेष आयोजन नही किया जाना चाहिए. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए तयशुदा किराए में किसी भी तरह की छूट का ऐलान नहीं किया जाना चाहिए. इसके लिए जनसाधारण स्पेशल, सुविधा स्पेशल, तत्काल स्पेशल और साधारण स्पेशल ट्रेने चलाई जाएंगी.रेल मंत्रालय के मुताबिक त्योहारों के दौरान लोगों को आसानी से ट्रेनों में जगह मिल सके इसके लिए जरूरत के हिसाब से तत्काल फैसले जोनल लेवल पर लिए जाएंगे.

चलेंगी 10 डुप्लीकेट ट्रेनें
फिलहाल ऐसी जानकारी मिल रही है कि बिहार और पूर्वी भारत की तरफ आने-जाने वाली 10 पॉपुलर ट्रेनों की डुप्लीकेट ट्रेने चलाई जाएंगी. त्योहारी सीजन की भीड़ से निपटने के लिए 130 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. उन रूटों पर जहां पर ज्यादा डिमांड है, मौजूदा ट्रेनों में 200 अतिरिक्त डिब्बों को लगाया जाएगा. स्टेशन और ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल की 7 अतिरिक्त बटालियन तैनात की जाएंगी.


दरअसल बिहार और पश्चिम बंगाल में छठ पूजा और दुर्गापूजा में हिस्सा लेने के लिए भारी तादाद में लोग अपने घर जाते हैं. इस वजह से बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली तमाम ट्रेनों में अभी से सभी सीटें फुल हैं और लोगों को वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहे हैं. बिहार में चुनाव सर पर हैं लिहाजा मोदी सरकार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है. स्पेशल ट्रेनों के लेट होने की शिकायत से निपटने के लिए ही पैसेंजर कॉरिडोर में स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही के लिए टाइमटेबल में जगह बनाई जाएगी

लालू का नया पैैंतरा, चुनावी सभा में कहा बैकवर्ड-फारवर्ड के बीच लड़ाई

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार चुनाव को लेकर नया पैैंतरा शुरू कर दिया है। रविवार को चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में बैकवर्ड-फारवर्ड के बीच लड़ाई है। लालू के इस बयान के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बहस छिड़ गई है कि देश का पीएम क्या अगड़ा है या बिहार का सीएम अगड़ा है। लालू किसके खिलाफ अगड़े-पिछड़े की बात कर रहे हैैं? लालू ने अपने भाषण में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में उन्हें नेता नहीं मिला तो वे अमेरिका में एनआरआई सीएम की खोज करने गए हैैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लालू ने अपना अंतिम ट्रंप कार्ड चल दिया है। इस पर अगर अगड़ी जातियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है तो यह कार्ड बुरी तरह पीट सकता है, जिस प्रकार नीतीश के सामने वर्ष 2005 से लेकर 2010 तक के चुनावों तक पिटी थी। इस बार भी लालू अपने इसी ट्रंप कार्ड को हथियार बनाकर चल चुके हैैं। लालू की सभा के बाद अब भाजपा के अगले हथियार का लोग इंतजार कर रहे हैैं। पिछले चुनाव में मोदी ने खुद को अति पिछड़े का बेटा बताया था और राजद एवं जदयू के चुनावी मुद्दे को पूरी तरह हाईजैक कर लिया था। राघोपुर दियारा में अपने बेटे के लिए आयोजित चुनावी सभा में लालू ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज में मंगल हो गया और भाजपा जंगलराज-2 का प्रतीक बन चुकी है। तमाम क्रिमिनल भाजपा में शामिल हो गए हैैं।

Monday, 28 September 2015

"काशी में भी जमने लगी बिहारी चुनाव के चाय की चुस्की"


 जहा राख भी रख दो तो वह "पारस" बन जाता है...

यु ही नहीं हर शहर "बनारस" बन जाता है...

 

बनारस इसकी एक अलग गरिमा है...एक अलग पहचान है....भोले बाबा की नगरी है...माँ गंगा की गोद में बसा है...बनारस धरती पर सबसे प्राचीन नगर...बिहारिओ का जमघट है यहाँ...कुल ३२% आबादी यहाँ बिहार से है...एक तरफ बिहार में चुनावी पारा तेज है तो भला भोले बाबा की नगरी बनारस इससे कैसे अछूता रह सकता है....बिहार के कौमुर,बक्सर,रोहतास,मोहनिया,छपरा आदि की काफी आबादी यहाँ है इसके अलावा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में लगभग बिहार के हर जिले से बच्चे है....
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में बिहार के लगभग ४० % आबादी है तभी तो बच्चे इसे मज़ाक में बिहार हिन्दू यूनिवर्सिटी भी कह देते है.....

बनारस के "सामने घाट इलाके,छित्तूपुर ,पाण्डेयपूर ,चितईपुरी,आदि में बिहारी माददाताओ का जमघट है ये जिस चाय के दूकान पर जमते है वहा बिहारी चुनावी महफ़िल जम जाती है...कल मै कॉलेज जाने के क्रम में सुबह सुबह चाय की चुस्की लेने एक चाय के दूकान पर गया...
चाय पिने के दौरान वह बैठे बक्सर के एक मित्र ने बिहार चुनाव के समीकरण पर बहस चीर दी...अब भला मै भी बिहार से हु तो इससे कैसे भाग जाते हमने भी लगा अपना समीकरण पेस करने....फिर कुछ बनारसी भैया लोग भी आ गए चाय पिने कुछ चाचा लोग कुछ बाबा लोग भी..समीकरण इतना जमा की १ चाय की प्याली खत्म करने में कुल ४५ मिनट लग गए मुझे....
कोई विकास के मुद्दे उछाल रहा था तो कोई जंगलराज की बात कर रहा था किसी के लिए लालू नौटंकी तो किसी के लिए मोदी फेकू नजर आ रहे थे...तो कोई कोई नितीश कुमार को गजेरी तक कह दिया.... पटना में संपन्न महागठबंधन की रैली में एक मंच पर सोनिया, नीतीश और लालू तथा भागलपुर में नरेंद्र मोदी की रैली बनारस में रह रहे बिहारी मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय है। 

एक तरफ सरको पर बनारसी व् बिहारी लोग चुनावी सरगर्मी का मजा ले रहे है तो भला बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी कैसे छूट सकता है....चुकी बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में काफी बच्चे राजनितिक शास्त्र व् समाजशास्त्र से स्नातक कर रहे है और कुछ लोग अपना भविस्य भी राजनीति में लगाना चाहते है...बक्सर से राजनीतिक गतिविधिओं पर नजर रख रहे छात्र अखिलेश पाण्डेय का कहना है की चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसको मै नही छोर सकता हालांकि इस बार के चुनावी समीकरण से आहत है इसके वाव्जूत भी लोकतंत्र के पर्व मानाने बक्सर जाएंगे कहते है वोट तो निश्चित ही दूंगा चाहे नोटा ही क्यों न दबाना परे.... इस तरह मै भी उत्सुक हु बिहार चुनाव को लेकर वोट भी देने की सोच रहा हु .....अगर परीक्षा नामक आपदा चुनाव पर कुछ प्रभाव न डाले...तो मै भी बिहार जाऊँगा और चुनाव में अपनी सहभागिता निभाउंगा|

 

"जय हिन्द"

 

लेखनी:-विकाश जी
संपर्क सूत्र:-7870213118

Sunday, 27 September 2015

नए सोच के साथ एक नई शुरुआत "बिहार सवेरा-ऑनलाइन न्यूज़"

कुछ नई उम्मीदे,कुछ नए सपने,कुछ नसा,कुछ जूनून, के साथ उत्साहित युवाओ व् बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो के सहयोग से इस ऑनलाइन  न्यूज़ पोर्टल का निर्माण किया  गया है ताकि बिहार के खबरों  को संगृहीत कर उसे एक नए कलम से संयोजकर जनता के बीच पेश किया जाए...इस NEWSPORTAL के लिए हमने पत्रकारों की नियुक्ति नही की है बस एक अपील किया है बिहार के लोगो से की अपना नो. व्हाट्सअप करे और अपने खबरों को हमतक व्हाट्सप्प के माध्यम से पहुचाये ताकि हम उस खबर की पुस्टि कर उसे अपने न्यूज़ पोर्टल पर डाल सके....तो आज संध्या ७ बजे से लगातार पढ़ते रहिये "बिहार सवेरा ऑनलाइन न्यूज़"


जय हिन्द