Thursday, 8 October 2015

मोतिहारी विस से विनोद श्रीवास्तव व् रक्सौल विस से डॉ अजय ने भरा अपना पर्चा :-

आज मोतिहारी विधानसभा से राजद प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया...इस दौरान तमाम अटकलों पर विराम लग गया की मणिभूषण श्रीवास्तव राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे| बेलही देवी से सुबह 9:30 बजे के आस पास नामांकन जूलुस निकला जो कि गांधी चौक, थाना चौक, स्टेशन रोड, चांदमारी, बलुआ होते हुए समारणाहलय पहुंचा... इस दौरान विनोद श्रीवास्तव के समर्थको का हुजूम देखते बन रहा था, नामांकन के तत्पश्चात गांधी मैदान में आम जन सभा हुई जिसमे भी काफी भीड़ था हालाँकि विपक्षीयों का कहना है की ये भीड़ आये लोगो की नहीं लाये लोगो की है 


नामांकन और सभा में लालू की सुपुत्री मीसा भारती, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश सिंह तथा कई मंत्री और महागठबंधन के कई वरिष्ट नेतागण मौजूद थे, जिन्होंने गांधी मैदान सभा में NDA व् उसके सहयोगी दलों पर जम कर निशाना साधा...हालाँकि मोतिहारी विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी विनोदश्रीवस्तव हुए तो अब देखना यह है की मणिभूषण श्रीवास्तवा निर्दलिय मैदान में उतरते है या  फिर  लालटेन का ही साथ देते है |

                        वही दूसरी ओर  रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके नामांकन में केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनबाज हुसैन, बेतिया सांसद संजय जयसवाल, पूर्व राज्यसभा सदस्य शाबिर अली की गरिमामय उपस्थित रही.....                                      

नामांकन के तत्पश्चात हजारीमल स्कूल के प्रांगण में आम जनसभा आयोजित की गयी ....इनके भी नामांकन सभा के भीड़ को देखते हुए लग रहा था की मानो विजय जुलुस हो...सभा में वरिष्ट भाजपा नेताओ ने महागठबंधन को अवसरवाद करार देते हुए कहा की यह चुनाव bjp विकास के नाम पर लड़ रही है और जब भाजपा की सरकार बनेगी तो हम बिहार को NO. १ राज्य बनायेगे |  

..

..

[मोतिहारी से "विकाश जी" की रिपोर्ट ]

No comments:

Post a Comment