मोतीझील महोत्सव का आयोजन मोतीझील के मौत पर जश्न जैसा :- विकास
मोतिहारी:-
अभी मोतीझील महोत्सव के द्वितीय वर्ष आयोजन की तैयारियां शुरू ही हुई की मोतीझील प्रेमिओ के विरोधी सुर निकलने शुरू हो गये !!
मोतीझील के संरक्षण को लेकर पिछले वर्ष नगरपरिसद द्वारा मोतीझील महोत्सव का आयोजन किया गया था लेकिन पिछले 1 वर्ष में नप ने जनता को गुमराह किया है और पिछले 1 वर्ष तक मोतीझील का विकास नगण्य रहा है इसलिए चम्पारण छात्र संघ े पुन्ह मोतीझील महोत्सव के आयोजन पर विरोध जताता है उक्त बाते चम्पारण छात्र संघ के संयोजक विकास राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा।संघ के संयोजक विकास ने कहा की इस बार मोतीझील महोतसव का आयोजन मोतीझील के मौत पर जश्न जैसा है पहले मोतीझील का सौन्द्रियकरण हो फिर महोत्सव मनाया जाए ।
वही चंपारण छात्र संघ के अध्यक्ष आशुतोष सिंह विक्की ने विरोध जताते हुए कहा की मोतीझील के विकास को लेकर पिछले वर्ष महोत्सव में कहा गया था की फरवरी 2015 से काम चालू हो जाएगा लकिन वह भी नही हो पाया इसलिए मोतीझील महोत्सव बिलकुल भी उचित नही है नप को चाहिए की मोतीझील महोत्सव में खर्च की जाने वाली राशि मोतीझील के सफाई में खर्च हो ।

ज्ञात हो की पिछले वर्ष मोतीझील महोत्सव का आयोजन 29 से 30 नवम्बर के बीच किया गया था जिसमे राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री ने सिरकत की थी व् मोतीझील के सौन्द्रियकरण को बरे बरे वादे किये थे इसके अलावे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार व् पूर्व मुख्यमंत्री जितनराम मांझी भी इस झील का निरक्षण कर काफी वादे कर चुके है लकिन अब तक कोई भी वादा धराताल पर नही उतर पाया है अब देखना यह है की मोतीझील महोत्सव का विरोध महोत्सव पर कितना प्रभाव डालता है।अन्य विरोध करने वालो में छात्र संघ के महासचिव राजन गुप्ता,नीरज गिरी,अमित प्रताप,योगेश गुप्ता,विवेक सिंह,गौरव राज,प्रखंड अध्यक्ष मोतिहारी केशु श्रीवास्तव,कुनाल सिंह,कुमार प्रकाश,विजय कुमार,आदि दर्जनों छात्र व् नगर प्रेमी है।

No comments:
Post a Comment