Wednesday, 4 November 2015

चंद दिनों में ही खुली मोतिहारी के बलुआ रेलवे ओवर ब्रिज के प्रबंधन की पोल

मोतिहारी से रोहित राज की रिपोर्ट:-

पहले कुछ यु जलता था मोतिहारी ROB पर लाइट


 शहर का नवनिर्मित बलुआ ओवरब्रिज दशहारा के मौके पर जगमग रौशनी के बीच चालु किया गया. लेकिन, एक सप्ताह बीते भी नही की स्ट्रीट लाईट की रौशनी गुल हो गई. अब रात्रि में लाइट नही जलने से ब्रिज की सुंदरता में खोट लग गयी है. वही, पैदल लोगो और वाहन चालकों को अच्छी खासी परेशानी हो रही है. जिसका नतीजा दो दि पहले देखने को मिला, जब एक जीप ने चार बाईक को एकसाथ ठोकर मार दिया, जिसमें कई घायल हुए और जीप चालक की मौत हो गयी. पुल के दोनो ओर कुल 42 स्ट्रीट लाईट लगाए गए थे. कार्य एजेंसी का कहना है कि बिजली कनेक्शन का आवेदन दिया गया है. कनेक्शन मिलने के साथ ही ओवरब्रिज फिर रौशनी से चकाचौंध हो जाएगी.

No comments:

Post a Comment