मोतिहारी शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित डॉ संजीव कुमार के क्लिनीक के नजदीक, डॉ चंद्र सुभाष की अध्यक्षता में,मोतीझील बचाव अभियान समिति की वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई ! इस बैठक में मोतीझील के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार हेतु समिति द्वारा एक साल के अंदर अबतक किए गए सभी प्रयासों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया ! इस अवसर पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे ! समिति के अध्यक्ष अंसारूल हक ने समिति के प्रयासों से संबंधित पूरे साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि समिति ने पिछले एक साल में कैंडल मार्च,मशाल जुलूस, सेमिनार, बाईकरैली, श्रमदान,जनसंपर्क अभियान,सोशल मीडिया प्रमोशन, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कम्पेन करते हुए जहाँ मोतीझील के प्रति आम लोगों में और शासन प्रशासन के अंदर चेतना जगाने व जागरूकता फैलाने का काम किया, वहीं आर.टी.आई, जल पुरुष से संपर्क (प्रयासरत), प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति को चिठ्ठी, मुख्यमंत्री को मेमोरेन्डम, जनहित याचिका (प्रयासरत) आदि जैसे प्रयास कर समिति द्वारा मोतीझील के जीर्णोद्धार के लिए तकनीकी रूप से भी कोशिश की गई !इस बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने जहाँ समिति के एक साल के कार्यकाल पर पूर्णतः संतुष्टि जताई वहीं आने वाले दिनों में आंदोलन को आगे बढ़ाने की पूरी रूपरेखा तय की !बैठक में सर्वसहमति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए.
-के बी सी फेम और मोतिहारी के यूथ आईकन सुशील कुमार अब सेव मोतीझील कम्पेन के ब्रांड एम्बेसडर होंगें
-प्रत्येक वर्ष दीपावली की पूर्व संध्या यानी मोतीझील बचाव अभियान समिति की स्थापना दिवस को"मोतीझील दिवस" के रूप में मनाया जाएगा इस
-दीपावली की पूर्व संध्या 10 नवंबर यानी "मोतीझील दिवस" के अवसर पर मोतीझील के किनारे और झील के अंदर दीप व कैंडल जलाकर दिपोत्सव मनाया जाएगा !
इस दिपोत्सव में समिति संपूर्ण चम्पारण वासियों को पूरे हर्ष उल्लास के साथ शामिल होने का आमंत्रण देती है और समिति गुजारिश करती है की आम लोग उस दिन अपने-अपने घरों से निकल कर अपने शहर की अनमोल धरोहर को बचाने के लिए मोतीझील के किनारे पहुँचे और मोतीझील के संरक्षण के लिए वहां एक दीप जलाएँ !
इस बैठक में डॉ चंद्र सुभाष, डॉ संजीव कुमार,डॉ पी.के वर्मा, संतोष कुमार रौशन, अनसारूल हक, अनिलकुमार वर्मा, सुदिष्ट नारायण ठाकुर, निखिल अग्रवाल, रोहित राज, रजनीश कुमार, दिवाकर सिंह, ममता रानी वर्मा, राजकुमारी गुप्ता, रंजीत गिरी, रफी अहमद, केबीसी फेम सुशील कुमार, संजीव साह, तैयब हसन ताज, डॉ खालिद अख्तर, भूषण कुमार, नागेन्द्र जायसवाल मौजूद थे

No comments:
Post a Comment