Sunday, 1 November 2015

बिहार विधानसभा चौथे चरण का मतदान समाप्त...देखे अपने द्वारा भेजी गयी सेल्फ़ी...इस रिपोर्ट के साथ:-

चौथे चरण चुनाव पर टीम "बिहार-सवेरा" की कवरेज...विकाश जी,रोहित राज व् प्रणय राज की कलम से.....

जी हाँ बिहार विधानसभा के चौथे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है इसके साथ ही तमाम चौथे चरण के विधानसभाओ के प्रत्याशीयो की किस्मत भी EVM  मशीन में लॉक हो गयी है जिसका फैसला 8  नवंबर  को होगा की किसके सर की ताजपोशी होगी... चौथे चरण में कुल 57.79 फीसदी मत पड़े, जिसमें सर्वाधिक मत पूर्वी चम्पारण जिले में कुल 60 फीसदी वोट पड़े. वही, पश्चिमी चंपारण में 59.16 फीसदी वोट पड़े.

जैसा की आपको बता दे की चौथे चरण में कुल 7 जिलो में मतदान हुई जो की प्रायः पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सीवान है...चौथे चरण के मतदान में जनता के बीच मतदान करने को गजब का उत्साह दिखा|

वही चौथे चरण के मतदान के शुरू होते ही शिवहर के बूथ नंबर 50 उपद्रव के नाम रहा...उपद्रवकारियो की वजह से पुलिस ने लाठिया भांजी और मामला इतना बढ़ गया की इस मतदान केंद्र पर मतदान को रेड कर देना पड़ा| पुनः इस मतदान केंद्र पर ५ नवंबर को मतदान होगा|

चुनाव के दौरान मतदाताओ का जमावड़ा बूथ पर देखते बन रहा था...बटन दबा कर लोग अपने चेहरे पर मंद मंद मुस्कान लिए मतदान केंद्र से बाहर  निकल  रहे थे...

रोहित राज ["बिहार-सवेरा टीम"]   {मतदान करने के बाद }

प्रणय राज ["बिहार-सवेरा टीम"]   {मतदान करने के बाद }


वही करीब 9 बजे मतदान शुरू होने के प्रथम चरण में एक दुखद खबर आई की रक्सौल विधानसभा में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड की मौत हर्ट-अटैक के दौरान हो गयी...हालाँकि इस घटना के बाद उक्त विधानसभा पर वोटिंग निरंतर चलता रहा...मृत जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है |

                                मतदान करने के बाद लोगो ने तरह तरह की बाते साँझा की किसी ने कहा की मैंने मतदान राष्ट्रहित के लिए किया तो किसी ने परिवर्तन के नाम पर मतदान किया...किसी ने बताया बकि मैंने विकास के नाम पर मतदान किया |

मतदान करने के बाद "सागर साहनी"

राज आर्यन
..[ढाका विधानसभा-मतदान करने के बाद]


नक्सल प्रभावित इलाको में मतदान को ३ बजे ही समाप्त कर दिया गया वही पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर, रामनगर व् पूर्वी चंपारण के मधुबन,चिरैया,ढाका में मतदान ४ बजे समाप्त हो गया |इसके साथ ही इन क्षेत्रो में लगी चुनावी आचारसंहिताये भी समाप्त हो गयी.

वोट देने के बाद "जमाल अफरोज"

वोट देने के बाद "गौतम हर्ष"

वही पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल dsp विजय कुमार को निर्वाचन आयोग के आदेश पर चुनाव कार्य से हटा दिया गया इन पर आरोप था की किसी पार्टी विषेस के पक्ष में है इनके स्थान पर asp राजीव कुमार को मतदान कार्य में लगाया गया |वही अन्य छिटपुट घटनाये कई जगह हुई जिसमे  मुज़्ज़फ़रपुर के बरुराज में लाठी चार्ज,गायघाट में बूथ नो ९३ पर लाठी चार्ज,बाघा में बूथ नो ११ पर लाठी चार्ज,आदि भी हुई |

मतदान के बाद "अमित प्रताप"

मतदान के बाद प्रसन्नित मुद्रा में "राकेश कुमार "   [बिहार सवेरा टीम- हरषिधि विधानसभा ]

मतदान के बाद कमल के फूल का चिन्ह दिखाते "कुञ्ज रमन मिश्रा"

वही सुबह सुबह ही सीतामढी के कई बूथों पर EVM में खराबी का मामला सामने आया है इसके अलावे अन्य कई जगहों से भी EVM खराबी की शिकायत है जिससे चुनाव कुछ समय के लिए उन जगहों पर प्रभावित रहा |

मतदान के बाद ऊँगली पर स्याही दिखाते "संदीप"

मतदान के बाद उत्साहित नजर में "आनंद कुमार"

मतदानके बाद " प्रशांत कुमार सिंह "


चौथे चरण में कुल ७ जिलो के ५५ विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ है जिसमे कुल १ करोड़ ४७ लाख मतदाता है...लेकिन वोट % इस चरण में भी कुछ कहस नहीं गया|जहा एक तरफ नए वोटरो में वोट को लेकर उत्साह था वही शारीरिक अक्षम लोगो ने भी मतदान से अपने को अलग नही रखा 
टूटे पैर पर भी लोगो के सहारे मतदान को जाता मतदाता 
इस चरण में भी कई नामी चेहरे ने अपना मत दिया वर्तमान सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री का भार सँभालने वाले मोतिहारी सांसद "राधामोहन सिंह" ने अपने मतदान दिन के करीब ११;३० बजे संस्कृत उच्च विद्यालय धर्मसमाज में किया...
अंकित मिश्रा मतदान के बाद 

नरकटिया विधानसभा से "गुड्डू यादव"वोट करने के बाद शयही दिखाते 
सुबह से ही मतदान केन्द्रो पर लगी भीड़ से अनुमान था की इस बार मतदान 70% के पार होगा लकिन शाम आते आते लोगो का हुजूम कमहोता नजर आया...अधिक नक्सल प्रभावित इलाको के कारण इस चरण में सुरक्षा वयवस्था चौकस थी...सभी मतदान केंद्र पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल लगाये गए थे...सुरक्षा वयवस्था के फलस्वरूप कही से कोई भरी वारदात की खबर नहीं आई...लोगो ने कतारबद्ध होकर मतदान किया

मतदान के बाद आर.एस. तिवारी 

मतदान के बाद उत्साहित मुद्रा में संदीप सिंह 

और इसके साथ ही 55 सीटो के लिए हुए चौथे चरण के मतदान में कुल 57 महिलाओ सहित 776 प्रत्यसिओ का भाग्य evm में कैद हो गया |




                       

 


1 comment:

  1. मोतिहारी में वैसे संबिदा कर्मियो को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है जिनका अवधि विस्तार भी नहीं हुवा है। यह हाल मोतिहारी के जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत संबिदा कर्मियों का है।जिनका सेवा अवधि का विस्तार 6 माह के लिए ही होता है।समाज कल्याण निदेशालय इसके लिए केवल मौखिक कहता है।सेवा अवधि विस्तार का कोई पत्र नहीं देता है।इन कर्मियो को भी सरकारी स्थाई सेवक मान कर इतने बड़े कार्य के सम्पादन कराने का जिम्मा बिना अवधि विस्तार वाले संबिदा कर्मियों को दिया गया है। जो की एक मजाक से कम नहीं है।

    ReplyDelete