Monday, 5 October 2015

नियोजित शिक्षकों के लिए आर्थिक समाचार – दिसम्बर तक मिलेगा वेतनमान का वेतन !!!!!

facebook से आशुतोष कुमार की पोस्ट का स्पेशल रिपोर्ट:-

हमारे सम्मानीय सभी शिक्षक साथियों,यह NEWS पढ़कर शायद आपको अटपटा लगे कि यह कैसा समाचार है?पेपर-मीडिया सब जगह यह ख़बर हाईलाइट है कि नियोजितों को दुर्गापूजा से पहले जुलाई,अगस्त और सितम्बर के वेतनमान का वेतन एकमुश्त मिलेगा.सुनकर बड़ा अच्छा लगता है.मुझे भी अच्छा लगता है.पर क्या यह संभव है?अगर हाँ तो वेतन का काम युद्ध स्तर पर होगा और अगर नहीं तो यह भी नीतिश का एक चुनावी दाँव है.

समझे कि समस्या क्या-क्या है =

(1) सभी नियोजित शिक्षकों को सर्विस बुक खुलवाना पड़ेगा.कितनी भी तेजी दिखाई जाय 20-25 दिन लगेंगे.इस परिस्थिति में सर्विस बुक की अनिवार्यता शिथिल की जा सकती है.
(2) सभी प्रमाण-पत्रों को सत्यापित करके संबंधित विभाग में जमा करना है.

(3) वेतन निर्धारण का फॉर्म चार प्रति में भरकर जमा करना है.
(4) वेतन निर्धारण पर नया पेंच फंसा दिया गया है.ताजा जानकारी सामने आ रही है कि प्रशिक्षितों को 2 साल के अनुभव के बाद ग्रेड पे (2000,2400,2800) मिलेगा.

(5) शिक्षा विभाग के 22 सितम्बर के पत्र के नियम 6 में साफ़ उल्लेख है कि 30 जून तक योगदान करने वाले या प्रशिक्षित होने वालों को ग्रेड पे मिलेगा.
(6) अब यह कहा जा रहा है कि नियम नंबर 6 मुद्रण भूल है.अतः इसे बिलोपित (Delete) किया जायेगा और पुराने केबिनेट के नियम लागू होंगे.

(7) विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों पर भी चुनाव का दबाव है.इस परिस्थिति में वेतन की प्रक्रिया में निश्चित विलंब होगा.
(8) शिक्षकों को भी चुनावी प्रशिक्षण और कार्य करने है.

(9) दुर्गापूजा की छुट्टी भी है. 13 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रा शुरू होगा.कार्यालय भी बंद रहेंगे.काम कौन करेगा- महिसासुर ?
(10) नीतिश कुमार को नियोजितों के वेतन की इतनी चिंता पहले कभी नहीं हुई है.काश,थोड़ी चिंता मूल वेतनमान और अरशिक्षितों के ग्रेड पे पर भी कर लेते.

क्या मिलेगा दुर्गापूजा से पहले ???

नवरात्रा से पहले कुछ न कुछ तो जरुर मिलेगा.सबसे पहले जिनका वेतन जून तक नहीं हुआ है उन्हें जून तक का वेतन मिलेगा.हड़ताल अवधि का वेतन एरियर के रूप में मिलेगा और अगर नीकु अपने चुनावी दाँव में सफल हुये तो शायद वेतनमान का वेतन भी मिल जाये.पर ऐसा मुमकिन दिखता नहीं है.अगर वेतन मिला भी तो कुछ जिलों में मिलेगा.

 

कब तक मिलेगा वेतनमान का वेतन ???

विधानसभा चुनावी परिणाम के बाद वेतन भुगतान की संभावना है.शायद दिसम्बर तक.क्यूंकि 12 अक्टूबर से मतदान शुरू हो जायेगा और 10 नवम्बर को परिणाम आयेगा.DEO,DPO सहित तमाम वरीय अधिकारी चुनावी कार्यों में व्यस्त रहेंगे.वे पहले चुनाव करायेंगे या हमारा वेतन बनायेंगे?

नियोजित शिक्षक बना चुनावी मोहरा !!!!!

नियोजितों के बहाने नीकु चुनावी दाँव खेल रहे है.पहले वेतनमान का समाचार लोगो तक पहुँचाया,फिर प्रशिक्षितों को ग्रेड पे मिलेगा से भरमाया.फिर मीडिया के माध्यम से 13 अरब रूपए वेतन !!!! लोगो को लगता है नीतिश ने नियोजित मास्टरों को 13 अरब दिये.
कितना मिला जोड़िये- दिमाग लहर जायेगा.अगर दुर्गापूजा से पहले वेतन नहीं मिला तो लोग चिढ़ायेंगे भी.मेरी माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि हर नियोजित को पूर्ण वेतनमान मिले.

नियोजितों को क्या मिला =

(1) 5200-20200 का वेतनमान.जिसमे 2000,2400 और 2800 ग्रेड पे मिलेगा.
(2) 119% मंहगाई भत्ता.
(3) 200 रूपए चिकित्सा भत्ता तथा 5-20% आवास भत्ता.
(4) अप्रशिक्षितों को सवैतनिक प्रशिक्षण.
(5) 6% तक इन्क्रीमेंट.

कहाँ-कहाँ ठगे गये !!!!

(1) मूल वेतनमान नहीं मिला.पे बैंड को काट-छांट कर दिया गया है.
(2) अप्रशिक्षितों को ग्रेड पे नहीं मिला है.
(3) अब प्रशिक्षितों को भी ग्रेड पे के लिए दो साल का अनुभव चाहिये.नियम नंबर 6 को बिलोपित किया जायेगा.
(4) वेतन में 3% की वार्षिक वृद्धि होनी चाहिए,पर यह वृद्धि 3 साल में होगा.
(5) PRAN नंबर नहीं मिलेगा.

  जय हिन्द

1 comment: