Tuesday, 6 October 2015

बिहार विधानसभा चुनाव: चौथे चरण का नामांकन आज से

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना आज से जारी हो गयी है. इसके साथ ही इस चरण के सात जिलों की 55 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जाएगा. नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर और नामांकन की जांच 15 अक्टूबर को होगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है तथा मतदान 1 नवंबर को होगा.

चौथे चरण में यहां होंगे मतदान:-

पश्चिमी चम्पारण: वाल्मिकीनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, सिकटा व बेतिया.

पूर्वी चम्पारण: रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मधुबन, चिरैया, ढ़ाका व मोतिहारी

शिवहर: शिवहर

सीतामढ़ी: रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, रून्नीसैदपुर, बेलसंड व सीतामढ़ी

मुजफ्फरपुर: गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज व मुजफ्फरपुर

गोपालगंज: बैकुंठपुर, बरौली, कुचायकोट, भोरे, हथुआ व गोपालगंज

सीवान: सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरेयाकोठी व महराजगंज

2 comments: