Friday, 9 October 2015

मधेपुरा विधानसभा में अब तक कोई नामांकन नही, प्रत्याशी कर रहे है पितृपक्ष बितने का इंतजार

मधेपुरा विधानसभा के दुसरे दिन भी कोई प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल नही किया। सभी प्रत्याशी पितृ पक्ष के बीतने का इंतजार कर रहे हैं। मधेपुरा जिला के अंतर्गत दो अनुमंडल आते हैं मधेपुरा तथा उदाकिशुनगंज ।
मधेपुरा अनुमंडल में मधेपुरा तथा सिंघेश्वर विधानसभा के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे जबकि उदाकिशुनगंज में बिहारीगंज तथा आलमनगर के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
पूरा प्रशाशनिक महकमा नामांकन लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जबकि प्रत्याशी पितृ पक्ष खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओ का कहना हैं की 12 को पितृ पक्ष खत्म होने के बाद ही नेता जी नामांकन दाखिल करेंगे।
12 के बाद केवल 3 दिन ही नामांकन के लिए बचेंगे और उस दौरान काफी भीड़ होगी।
सभी प्रत्याशियों ने घर घर जाकर लोगो से संपर्क साधना शरू कर दिया हैं। चुकी यहाँ सबसे अंतिम चरण में चुनाव हैं इसीलिए अभी तक इस क्षेत्र में किसी बड़े नेता का चुनावी सभा नही हुआ हैं।

No comments:

Post a Comment