एक माँ के लिए सबसे बड़ा हीरा उसके सन्तान होते है... बिना सन्तान के हर माँ अपने को अधुरा महसूस करती है...खबर आज सुबह की है जब एक माँ अपने दो बेटो को भली-भांति तैयार कर स्कूटी से स्कुल छोड़ने जा रही थी शायद उसे यह पता नही था की आज उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला है जो वह ताउम्र नही भूल पाएगी और उसके बाद अपने को जिन्दगी भर अधुरा ही महसूस करेगी...
हुआ कुछ यु की बक्सर किला मैदान के ठीक सामने एक औरत दो बेटों को स्कूटी पर स्कूल लेकर छोड़ने जा रही थी तभी तेज रफ़्तार की एक ट्रक ने स्कूटी टक्कर मार दी ! दोनों बच्चें बीच में गिरे ! दोनों के सिर को ट्रक ने कुचल दिया! दोनों भाई थे! मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गयी माँ किसी तरह बच गयी और घटनास्थल पर अपने दोनों बच्चो का शव लिए दहार मार कर रोने लगी...वहा जुटे हर लोग उस महिला के चीख को देखकर गमगीन हो गये थे...दुःख की इस घरी में बिहार-सवेरा परिवार उक्त महिला के परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट करता है ।

No comments:
Post a Comment