Monday, 5 October 2015

वाराणसी: मूर्ति विसर्जन विवाद को लेकर भिड़े संत समर्थक और पुलिस, गाड़ीयां फूकी.

शिव की नगरी वाराणसी की आबोहवा में एक बार सोमवार को तनाव फैल गया. एक बार फिर पुलिस और पब्लिक का आमना-सामना हुआ. लाठियां चली, हंगामा बरपा और संपत्ति का भी नुकसान हुआ और यह सब हुआ मूर्ति विसर्जन को लेकर.

दरअसल, 22 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पुलिस और संतों में आमना-सामना हुआ था. तब संत समाज गंगा में मूर्ति विसर्जन कराने पर आमादा था और पुलिस अदालती आदेश के तहत उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी. उस दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद के समर्थकों ने सोमवार को अनन्य प्रतिकार रैली निकाली.

पुलिस का कहना है कि संत समर्थकों की प्रतिकार रैली दशाश्‍वमेध, घाट की ओर बढ़ रही थी कि तभी बीच में स्वामी समर्थकों ने पुलिस पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस बूथ को भी आग लगा दी और पुलिस की चार गाड़ियां भी फूंक दीं. पास के दुकान में भी आग लगा दी.

पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस छोड़ी. दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे जैसी ही भीड़ गदौलिया चौक पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई. हालांकि अब हालात काबू में हैं. पुलिस ने कोतवाली, दशाश्‍वमेध, गदौलिया चौक और लक्‍सा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा जिसे अभी मिली जानकारी के अनुसार हटा दिया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए कल तक सारे स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए है

No comments:

Post a Comment