Thursday, 8 October 2015

जम्मू-कश्मीर: निर्दलीय विधायक ने दी बीफ पार्टी, तो भाजपा विधायक ने सदन में ही जड़ दिया तमाचा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में तीन दिनों से गोमांस पर मचे बवाल के बीच गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यहां बीजेपी विधायक रविंद्र रैना ने बीफ पार्टी देने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को सदन में सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया.

दरअसल, बुधवार को श्रीनगर में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने गोमांस की पार्टी का अायोजन किया था. उस पार्टी में भी करीब आधा दर्जन बीजेपी विधायकों ने पहुंचकर हंगामा और धक्का-मुक्की की थी. इसी के बाद गुरुवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में बीजेपी विधायक ने सदन में सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया.

निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने उन्हें न सिर्फ थप्पड़ मारा, बल्कि‍ लात-घूसों से भी प्रहार किया.

No comments:

Post a Comment