Friday, 9 October 2015

मोतिहारी मे लगे डिजनीलैंड के खतरनाक हाइड्रोजन लाईट से कभी भी हो सकती है दुर्घटना

मोतिहारी से अन्शारुल हक की रिपोर्ट:-

      पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के नगर भवन स्थित डिजनी लैंड प्रदर्शनी लगी है, जिसके तहत प्रदर्शनी मैनेजमेंट द्वारा बाहर सड़क के दोनों तरफ खतरनाक तरीके से हाईड्रोजन लाईट लगाकर लाईटिंग की गई है , लाईट को कुछ इस तरह लगाया गया है कि रात में आने जाने वाले राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है ! रोशनी सीधा आँखों के सामने पड़ने से सामने से आ रही गाड़ियाँ ,या कोई भी बस्तु को देखने में बहुत परेशानी हो रही है ! ऐसे में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है ! प्रशासन द्वारा इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए ! ताकि आम आदमी सुरक्षित हो सके !

No comments:

Post a Comment