Friday, 9 October 2015

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री आसिम खान को हटाया, ब्लिडर से रिश्वत लेने का आरोप

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान को हटा दिया है. आसिम पर 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है.
आसिम अहमद खान दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे, जिन्हें अब पद से हटा दिया गया है. CM केजरीवाल ने आसिम के ख‍िलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की जांच CBI से कराने की सिफारिश की है. आसिम पर एक बिल्डर से 6 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है.

इस मामले पर केजरीवाल ने कहा, 'हर किसी तक यह संदेश जाना चाहिए कि अगर हम अपने मंत्री के ख‍िलाफ ऐसी कार्रवाई कर सकते हैं, तो भ्रष्टाचार के किसी को आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.'

केजरीवाल ने कहा, 'शिकायत करने वाले ने आसिम से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास भेजी. इसके बाद मैंने मंत्री के ख‍िलाफ कार्रवाई की.

No comments:

Post a Comment